शिवना नदी का सौंदर्यकरण और सड़क परियोजनाओं के लिए मंदसौर को 74 करोड़ की सौगात

मंदसौर।शिवना नदी का अब नया स्वरूप देखने को मिलेगा। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत मंदसौर को 74 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं मिली हैं, जो विधायक विपिन जैन के प्रयासों से संभव हुईं। शिवना नदी के घाट निर्माण, सौंदर्यकरण, रिटर्निंग वॉल और लाइटिंग के लिए 12.32 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही शिवना शुद्धिकरण अभियान में जनभागीदारी भी सराहनीय रही है।

यातायात सुधार के तहत 7 करोड़ की लागत से अंबेडकर चौराहा से पशुपतिनाथ मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण और 32 करोड़ की लागत से पशुपतिनाथ से नालछा माता हाईवे तक फोरलेन सड़क बनेगी। काश्तकार होटल के पास पुलिया निर्माण हेतु 23 करोड़ मंजूर किए गए हैं। विधायक जैन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंदसौर के धार्मिक और नगरीय विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

Next Post

मेहगांव थप्पड़ कांड में 15 दिन बाद FIR, BJP मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा पर मामला दर्ज

Sat Jul 26 , 2025
भिंड। मेहगांव में गुरुपूर्णिमा के दिन हुए बहुचर्चित थप्पड़ कांड में आखिरकार 15 दिन बाद खंड शिक्षा अधिकारी को न्याय की पहली सीढ़ी मिली है। इस प्रकरण में आज भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। FIR में शासकीय कार्य में बाधा डालने, जान […]

You May Like