चंदला: शासकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय खो-खो पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।इस प्रतियोगिता में 3 टीम चयनित की गई जो कि 1. छतरपुर (यू. टी .डी)2.लवकुशनगर महाविद्यालय 3. चंदला महाविद्यालय इन तीनों टीमों के समक्ष मुकाबला किया गया, पहला खो खो मैच चंदला और छतरपुर के बीच खेला गया जिसमें छतरपुर की टीम विजेता रही है, दूसरा मैच छतरपुर और लवकुशनगर के मध्य खेला गया लेकिन फिर भी छतरपुर यू.टी.डी ने सफलता प्राप्त की है , जो कि बताया जा रहा ही 9 प्वाइंट से छतरपुर टीम ने जीत हासिल की है।
चंदला महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी अरुणेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के अनुरूप में हर वर्ष सितंबर से लेकर जनवरी फरवरी तक खेल कलेंडर जारी होता है। खेल प्रतियोगिता होती है, जिससे उपरांत लीड कॉलेज के द्वारा 2 सितंबर को बैठक की गई थी, जिसमें जिला स्तरीय पुरुष खो खो प्रतियोगिता का दायित्व चंदला महाविद्यालय को सौंपा गया था, उसी के तारतंब में आज दिनांक 19 नवंबर 2025 को आयोजित की गई है.
जिसमें 3 टीमें भाग ली थी , छतरपुर यू.टी.डी और लवकुशनगर महाविद्यालय तथा चंदला महाविद्यालय के बीच खेला गया और छतरपुर टीम 9 प्वाइंट से आगे होते हुए विजेता रही है। और लवकुशनगर टीम उपविजेता रही है, जिन दोनों टीमों के कप्तान सहित टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया है।इसमें मुख्य अतिथि के रूप में चंदला जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष गौरव दीक्षित,चंदला तहसीलदार नारायण कोरी एवं प्राचार्य नफीस अहमद के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तथा चंदला महाविद्यालय के स्टाफ नफीस अहमद,अरुणेंद्र कुमार त्यागी, ओ पी गुप्ता, तथा अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे है।
