सागर से वकायन बटयागढ़ जा रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर दो की मौत

गढाकोटा। सागर जिले के गढाकोटा में रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जहां सागर से आ रहे बाइक सवारों को दमोह से तेज गति में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिस कारण बाइक पर सवार दो व्यक्ति घायल हुए और इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई.घटना के चश्मदीदो ने बताया कि ट्रक और बाइक की टक्कर इतनी तेज थी एक बाइक सवार उछल के आगे साइड फिक गया.वहीं लोगों द्वारा थाना पुलिस व आपात कालीन सेवा 108 को फोन लगाकर बुलाया गया. वहीं उस समय घटना स्थल से गुजर रहे, गढाकोटा तहसीलदार महेश दुबे, टीआई रजनीकांत दुबे ने मानवता की मिसाल दिखाते हुए लोगों के साथ सहयोग करके दोनों घायलों को स्ट्रेचर पर रखकर 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढाकोटा भेजा गया.घटना के संबंध में थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे द्वारा बताया गया है घटना के संबंध में लोगों द्वारा थाना गढाकोटा में सूचना दी गई थी.मौके पर पुलिस द्वारा जाकर घटना में घायलों को 108 के द्वारा गढाकोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. डाक्टर द्वारा दोनों लोगों को मृत घोषित किया गया है. इनकी पहचान की जा रही है, इनके पास मिले मोबाइलों से परिजनों से संपर्क किया गया.जिसमें जानकारी मिली कि मृतक के गांव का नाम बकायन जिला दमोह है व युवाओं के नाम आनंद साहू, आशीष कुर्मी है.

Next Post

विरासत और विकास का श्रेष्ठ उदाहरण बनेगा भोपाल क्षेत्र : सीएम डॉ. यादव

Sat Dec 13 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज का दिन अद्भुत संयोग का साक्षी बन रहा है। राज्य सरकार के विकास और सेवा को समर्पित दो वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और भोपाल की धरती पर भी इतिहास लिखा जा रहा है। हमारा भोपाल विरासत और विकास की […]

You May Like