मंथनश्री के वार्षिकोत्सव में कृतियों का लोकार्पण

जबलपुर। अंतरराष्ट्रीय मंथनश्री का वार्षिकोत्सव, कृति लोकार्पण एवं अलंकरण समारोह रविवार को कला वीथिका, रानी दुर्गावती संग्रहालय में हुआ। समारोह में ‘पितृ नमन’ राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन और वरिष्ठ साहित्यकार अमरेन्द्र नारायण की तीन कृतियों का लोकार्पण किया गया। जगद्गुरु स्वामी डॉ. बालगोविन्दाचार्य महाराज की विशेष उपस्थिति रही। अध्यक्षता महाकवि आचार्य भगवत दुबे ने की, जबकि विधायक अजय विश्नोई मुख्य अतिथि रहे। आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, वरिष्ठ पत्रकार प्रतुल श्रीवास्तव सहित साहित्य एवं कला क्षेत्र की हस्तियां मौजूद रहीं।

किया गया सम्मान 

समारोह में साहित्य, संस्कृति, कला और समाज में योगदान के लिए जगद्गुरु स्वामी डॉ. बालगोविंदाचार्य, प्रो. शरद नारायण खरे, बसंत शर्मा, राकेश माहेश्वरी, विनीता पैगवार और आशुतोष तिवारी सहित अनेक मनीषियों का सम्मान किया गया। संस्थापक संतोष नेमा ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं और बड़ी संख्या में साहित्यकार व साहित्यप्रेमी शामिल हुए।

Next Post

एंटी वेनम के महत्व को लेकर ग्रामीणों को करें जागरूक : नारायन

Mon Sep 21 , 2026
छिंदवाड़ा. कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कई ग्रामीण अभी भी सर्पदंश से मृत्यु को रोकने में एंटी स्नेक वेनम के महत्व को नहीं समझ पा रहे हैं, उन्हें इस संबंध में […]

You May Like