जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत कंजई में सूने घर का ताला तोडक़र चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसके कब्जे से चुराये हुये सोने के जेवर कीमती लगभग साढ़े 6 लाख रूपये के जप्त किए गए। पुलिस ने बताया कि अनिल पटैल 34 वर्ष निवासी ग्राम कंजई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 दिसम्बर 24 को दोपहर लगभग 2-30 बजे अपने मझौली स्थित मकान में ताला लगाकर परिवार सहित पेतृक गांव ग्राम कंजई चला गया था.
तभी चोरों ने धावा बोलते हुए जेवरात, नगदी 50 हजार रूपये पार कर दिये थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी करते हुए पंकज मरावी पिता कन्हैया मरावी 19 वर्ष निवासी ग्राम भरहुत थाना कोतवाली जिला उमरिया हाल निवासी ग्वाल घाट मोहल्ला ग्राम राजा सैलया थाना बाकल जिला कटनी एवं अरविंद गौड़ पिता वीरेन्द्र गौड़ 20 वर्ष निवासी ग्वाल घाट मोहल्ला ग्राम राजा सैलया थाना बाकल जिला कटनी, मोहित उर्फ सोनम उर्फ चिकना पिता सिंगार सिंह गौड, 23 वर्ष निवासी ग्वाल घाट मोहल्ला ग्राम राजा सैलया थाना बाकल जिला कटनी को गिरफ्तार किया जिन्होंने चोरी करना स्वीकार किया।
