ट्रांसपोर्ट नगर में 11 करोड़ से बनेगी सड़क

ग्वालियर: अब ट्रांसपोर्ट नगर की तस्वीर बदलेगी। सालों से खस्ता हाल सड़कों की परेशानी झेल रहे कारोबारियों की मांग पर 11 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से सीमेंट कंक्रीट सडक़ बनने जा रही है। ट्रांसपोर्ट नगर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ सांसद भारत सिंह कुशवाह और महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार ने भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के माध्यम से ग्वालियर का तेजी से विकास हो रहा है। आगे भी शहर के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क निर्माण के साथ ही अन्य सड़कों के निर्माण का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे।

Next Post

ग्राम पंचायत बानूर के ग्राम बुरहानपुर में आज तक नहीं पहुंची बिजली

Wed Mar 5 , 2025
भैंसदेही: भैंसदही के ग्राम पंचायत बानूर के ग्राम बुरहानपुर में आज तक बिजली नहीं पहुंची है। यह ग्राम आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में आता है, लेकिन बिजली की कमी के कारण ग्रामीणों को नलजल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।इधर,नलजल योजना के तहत यहाँ पाइपलाइन का कार्य तो पूर्ण […]

You May Like