अडानी और पीजीटीआई इनविटेशनल गोल्फ चैंपियनशिप का करेंगे आयोजन

अहमदाबाद 19 मार्च (वार्ता) अडानी समूह देश में पुरुषों की प्रोफेशनल गोल्फ की आधिकारिक संस्था पीजीटीआई के साथ मिलकर एक अप्रैल से इनविटेशनल गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन करेगा।
अडानी समूह का भारतीय प्रोफेशनल गोल्फ की शुरुआत करना गोल्फ को अधिक लोगों तक पहुँचाना, इसे मेनस्ट्रीम स्पोर्ट में शामिल करना तथा नए भारतीय गोल्फ चैंपियन तैयार करना इसका उद्देश्य है। एक से चार अप्रैल तक ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स गोल्फ एंड स्पा रिजॉर्ट होने वाले इस टूर्नामेंट में 1.5 करोड़ की पुरस्कार राशि रखी गयी है।
इस अवसर पर अडानी एंटरप्राइज लिमिटेड के निदेशक प्रणव अडानी ने कहा, “हमें कपिल देव और पीजीटीआई के साथ मिलकर भारतीय प्रोफेशनल गोल्फ को आगे बढ़ाने का अवसर मिला है। हमारा लक्ष्य भारत से विश्व स्तरीय गोल्फ चैंपियन तैयार करना है। हम इस खेल को अधिक सुलभ बनाने, ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने और खिलाड़ियों को बेहतरीन ट्रेनिंग एवं खेलने के अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
पीजीटीआई के अध्यक्ष और दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने कहा, “दुनिया के प्रमुख व्यवसायी समूह, अडानी समूह का सहयोग पीजीटीआई को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इससे भारत में और अधिक बेहतरीन गोल्फ खिलाड़ी तैयार होंगे, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे। मुझे उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खेलते देखने आएंगे।”
अहमदाबाद के बेल्वेडियर गोल्फ एंड कंट्री क्लब में 29 मार्च को एक प्री-टूर्नामेंट स्पर्धा आयोजित की जायेगी। इस मौके पर पीजीटीआई के पांच प्रमुख प्रोफेशनल गोल्फर एक गोल्फ क्लिनिक का संचालन करेंगे, जहां अदाणी इंटरनेशनल स्कूल के 50 बच्चों को गोल्फ की बुनियादी जानकारी दी जाएगी।

Next Post

रंगपंचमी की गेर में हुआ हादसा , एक की मौत

Wed Mar 19 , 2025
इंदौर: बरसों से निकाले जाने वाली रंगपंचमी की गेर में इंदौर में एक हादसा हो गया है । टोरी कॉर्नर की गेर के टैंकर के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जो विशेष तौर पर गेर में शामिल […]

You May Like