ड्यूटी से घर लौट रहे अजंता राधा कंपनी कर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय मौत

बरगवां, बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़बड़िया गांव के पास नेशनल हाईवे-39 पर बुधवार रात करीब 9:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे अजंता राधा कंपनी के कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार खरकटा निवासी अमन प्रसाद जैसवाल पिता अनिल प्रसाद जैसवाल अजंता राधा कंपनी में ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हड़बड़िया गांव के समीप नेशनल हाईवे-39 पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

इधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर मार्ग जाम कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन उचित कार्रवाई और अन्य मांगों को लेकर सड़क पर बैठे रहे। पुलिस द्वारा मामले को शांत कराने और आवश्यक कार्रवाई का प्रयास किया जा रहा है।

Next Post

दल के दलदल फंसी खोरी पंचायत की जांच

Thu Sep 10 , 2026
सीधी । दल के दलदल खोरी पंचायत की जांच फंसी हुई है। तीन साल पहले जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत के बाद सीईओ जिला पंचायत द्वारा सात बार गठित जांच दल के बाद भी जांच पूरी नही हुई है।जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत खोरी में बिना टीएस एवं एएस […]

You May Like

मनोरंजन