पश्चिम बंगाल के चाय उद्योग को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार के साथ मिला कर किया जाएगा काम: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल में चाय उद्योग की समृद्ध विरासत को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिल कर काम करने को प्रतिबद्ध है।
श्री गोयल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में दार्जिलिंग की विश्व प्रसिद्ध चाय के एक संक्षिप्त वीडियो में कहा, ” बंगाल की पहाड़ियाँ कुछ असाधारण और खास तैयार करती हैं!”

उन्होंने कहा, “अपनी विशिष्ट सुगंध और बेहतरीन मस्कटेल स्वाद के लिए दुनियाभर में मशहूर दार्जिलिंग चाय, भारत की प्रतिष्ठित जीआई (जीआई) टैग प्राप्त धरोहरों में से एक है। इसका हर कप हमारे मेहनती चाय बागान श्रमिकों के समर्पण और अथक परिश्रम की कहानी बयां करता है।” वाणिज्य मंत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ मिलकर, हम चाय उत्पादकों को सशक्त बनाने और बंगाल की समृद्ध विरासत को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

.....

Next Post

साल के अंत तक खंडवा से ओंकारेश्वर दौड़ेंगी यात्री ट्रेनें, DRM ने किया निरीक्षण

Thu Oct 22 , 2026
ओंकारेश्वर। खंडवा से ओंकारेश्वर रोड तक साल 2026 के अंत तक यात्री ट्रेनें शुरू होंगी। रतलाम मंडल के DRM अश्विन कुमार ने स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। DRM ने कहा मुख्य निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, शेष कार्य जल्द पूरे किए जा रहे हैं। ट्रेन शुरू […]

You May Like