जबलपुर: शराबखोरी को लेकर सिविल लाईन, हनुमानताल में चाकूबाजी हो गई। चार लोग घायल हो गए। सिविल लाईन पुलिस ने बताया कि सोनू विश्वकर्मा 34 वर्ष निवासी छुई खदान काली मंदिर के आगे सिविल लाईन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात उसके घर के सामने चौराहे पर लाला विश्वकर्मा और विकास विश्वकर्मा शराब पी रहे थे एवं कचरा व डिस्पोजल घर के सामने फैंक रहे थे, मना करने पर लाला विश्वकर्मा ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमालकर उसके भाई रवि को चोटें पहॅुचा दी, उसी समय दोनों के साथी भदन चौधरी एवं राहुल चौधरी आकर उसके घर के दरवाजे और छानी में तोड़फोड़ करने लगे, बीच बचाव करने में उसके वायें हाथ की हथेली में चाकू से चोट आ गई।
इन लोगोें ने उसकी मां को धक्का दे दिया जिससे मां के कमर में चोट आ गई है। इसी तरह हनुमानताल थाना में फजल खान उम्र 19 वर्ष निवासी रविदास नगर सूर्यकुटी, पहाड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि टेढीनीम बबलू चाटी होटल के पास पहॅुचा रास्ते में उसके छोटे भाई अल्ताफ का दोस्त समीर मिला जो उससे शराब पार्टी करने के लिये 2 हजार रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो समीर उसके साथ गाली गलोज करते हुये चाकू से हमलाकर वायें तरफ पसली में चोट पहॅुचा दी।
