सगाई की खुशी में आतिशबाजी रोकने पर तीन ने की मारपीट

इंदौर: चंदननगर क्षेत्र में सगाई की खुशी में की जा रही आतिशबाजी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मोहल्ले के तीन युवकों ने मिलकर दो भाइयों पर हमला कर दिया. हमले में एक युवक के सिर पर लोहे के पाइप से प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.फरियादी निजामुद्दीन मंसूरी निवासी लोहा गेट गली नंबर-1, चंदननगर ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे उसकी सगाई का कार्यक्रम था.

सगाई के बाद वह अपने ताऊ के बेटे जुल्फीकार मंसूरी के साथ घर के सामने आतिशबाजी कर रहा था. तभी पड़ोसी मोहम्मद आजम, सरीफ और यासीर वहां पहुंचे और आतिशबाजी रोकने को कहने लगे. जब फरियादी ने मना किया कि यह उसकी सगाई की खुशी का अवसर है, तो तीनों ने गाली-गलौज और अश्लील अपशब्दों का प्रयोग किया.

विवाद बढ़ने पर सरीफ और यासीर ने जुल्फीकार को पकड़ा, जबकि मोहम्मद आजम ने लोहे की पाइप से उसके सिर पर वार किया. सिर और कान से खून निकलने के बाद जुल्फीकार मौके पर बेहोश हो गया. बीच-बचाव करने आए मोहम्मद इमरान मंसूरी को भी पाइप से सीने पर चोट पहुंचाई गई. पुलिस ने आरोपियों मोहम्मद आजम, सरीफ और यासीर के खिलाफ केस दर्ज किया है. घायलों का उपचार चल रहा है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है.

Next Post

रन फॉर यूनिटी में हजारों कदम देश की अखंडता के लिए आगे बढ़े

Fri Oct 31 , 2025
ग्वालियर: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ग्वालियर जिले में जनभागीदारी से ओत-प्रोत “रन फॉर यूनिटी” मैराथन का आयोजन हुआ। देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के संकल्प के साथ ग्वालियर शहर सहित पूरे जिले के नागरिक दौड़े। इस अवसर पर सांसद भारत […]

You May Like