ग्वालियर: शहर में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर कर्कश ध्वनि उत्पन्न कर आमजन को परेशान करने वाले 9 वाहनों को जप्त कर यातायात पुलिस कंपू ने चालान बनाए।
आला अधिकारियों के मुताबिक पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी व उप पुलिस अधीक्षक यातायात अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने बाले वाहन चालकों और शहर में बिना नंबर प्लेट के वाहनों से होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु संघन चैकिंग की कार्यवाही जारी रहेगी।
आये दिन शहर में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर कर्कश ध्वनि उत्पन्न कर गली, मोहल्लों और आम रोड पर शहर वासियों को परेशान करने पर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उक्त शिकायतों का अवलोकन कर कार्यवाही हेतु शहर के विभिन्न स्थानों जैसे गुडा गुड़ी का नाका, आमखो तिराहा, इंदरगंज चौराहा एवं शिंदे की छावनी पर अधिकारी, कर्मचारी लगाकर चैकिंग की गई ।
उक्त चैकिंग के दौरान शहर के अंदर यातायात नियमों का उल्लंघन जैसे मॉडिफाई साइलेंसर, अमानक नंबर प्लेट, हूटर और ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई जिसमें मॉडिफाई साइलेंसर के चालान 09 शमन शुल्क राशि 9000 रुपए, अमानक नंबर प्लेट के चालान 27 बनकर शमन शुल्क राशि 13500 एवं ब्लैक फिल्म लगाकर चलाने वाले 02 वाहनों के चालान बनाकर शमन शुल्क राशि 1000 रुपए अधिरोपित कर कुल 38 वाहनों पर कार्यवाही कर 23500 रुपए जमा कराई गई । शत प्रतिशत यातायात नियमों का पालन कराने हेतु थाना यातायात पुलिस कंपू द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।
उक्त कार्यवाही के दौरान थाना यातायात कंपू प्रभारी धनंजय शर्मा, सूबेदार राधाबल्लभ गुर्जर, सूबेदार प्रबल सिंह यादव एवं थाना यातायात कंपू से अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
