
सीधी। थाना रामपुर नैकिन की खड्डी चौकी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में थाना रामपुर नैकिन अंतर्गत चौकी खड्डी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया सम्पूर्ण माल बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 04 मई 2026 को ग्राम खड्डी खुर्द स्थित ग्राम पंचायत भवन का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा हितग्राहियों हेतु रखी व्हीलचेयर कीमत लगभग 8 हजार एवं चौकीदार की साइकिल कीमत लगभग 5 हजार चोरी कर ली गई थी। इसी प्रकार, उसी रात्रि ग्राम के एक दुकानदार के घर/दुकान का ताला तोड़कर मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक एमपी 53 जेडडी 4067, कीमत लगभग 70 हजार चोरी कर ली गई थी। दोनों मामलों में थाना रामपुर नैकिन में पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेहियों से पूंछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रामखेलावन बढ़ई पिता रामदीन बढ़ई उम्र 40 वर्ष निवासी खड्डी खुर्द को हिरासत में लेकर पूंछताछ की गई। पूंछताछ में आरोपी ने दोनों चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से व्हीलचेयर, साइकिल मोटरसाइकिल (आरोपी द्वारा पार्ट्स अलग कर छिपाई गई) बरामद की गई। आरोपी द्वारा चोरी के सामान को काटकर एवं अलग-अलग हिस्सों में छिपाने का प्रयास किया गया था, जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया। उक्त कार्यवाही में सउनि नीरज साकेत, प्रधान आरक्षक रामबली, आरक्षक रविंद्र सिंह, दीपेंद्र सिंह, अंकित साहू, वेद प्रकाश एवं प्रकाश सिंह का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
