
जबलपुर। 8 मई को एचपी गैस गोदाम से गैस सिलेंडर चुराने वाली गैंग को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों के कब्जे से रसोई गैस के भरे 60 सिलेंडर, कार और पिकअप वाहन जब्त किया। पकड़े गए आरोपियों में संतोष यादव, साहिल बर्मन, दीपक साहू, राहुल चौधरी, नरेंद्र रजक, सोनू कुशवाहा और मोनू कुशवाहा शामिल हैं।
