पंजाब बंद के मद्देनजर मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, वाईपीएस चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

चंडीगढ़ 21 अगस्त (वार्ता) पंजाब के मोहाली मे बंदी सिंहों की रिहाई समेत अन्य मांगों को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से शुक्रवार को पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। बंद के मद्देनजर मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पंजाब बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बुलाया गया है।

मोहाली से चंडीगढ़ जाने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग की गई है। खास तौर पर जेल बॉर्डर पर पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं वाईपीएस चौक पर भी भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात नजर आ रहे हैं।

बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर 15 अगस्त को मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर हुए प्रदर्शन के दौरान तनाव की स्थिति बनी थी। इसके बाद आज के बंद को देखते हुए प्रशासन की ओर से किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पहले से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।

मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है। लोगों से प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने और आवाजाही के दौरान प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Next Post

पेरू के दक्षिणी एंडीज में आया 6.7 तीव्रता का तेज भूकंप, टला सुनामी का खतरा

Fri Aug 21 , 2026
पेरू, पेरू के दक्षिणी एंडीज में आए 6.7 तीव्रता के तेज भूकंप के बाद कई क्षेत्रों में धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई, हालांकि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। पेरू के दक्षिणी एंडीज क्षेत्र में गुरुवार को आए 6.7 तीव्रता के भीषण भूकंप के कारण पूरे […]

You May Like