दतिया: आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 के मद्देनज़र थाना गोराघाट पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ल के नेतृत्व में थाना प्रभारी गोराघाट विनीत तिवारी ने मय थाना दल बल के साथ उपचुनाव के दृष्टिगत ग्राम गोरा, उपराय, सीतापुर एवं बड़ौनकला में फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन से निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान थाना गोराघाट पुलिस के साथ बाहरी कंपनी से प्राप्त पुलिस बल भी मौजूद रहा।
