काम से रोकने पर तलवार और ईंट से हमला, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

इंदौर: किशनगंज थाना क्षेत्र के रविदासपुरा में काम करने से रोकने की बात पर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. आरोपियों ने एक ही परिवार के सदस्यों पर तलवार और ईंटों से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया. पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.पुलिस के अनुसार, फरियादी देवेन्द्र पिता सुंदरलाल कोटवार ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी रोहित, मोंटी और रोहित का भांजा उनके घर के पास गाली-गलौज कर रहे थे.

जब देवेन्द्र और उनके भाई लक्ष्मीनारायण ने उन्हें टोकते हुए गालियां देने से मना किया, तो विवाद बढ़ गया. आवेश में आकर आरोपी रोहित अपने घर से तलवार निकाल लाया.आरोप है कि रोहित ने देवेन्द्र पर तलवार से वार किया, जिससे उनके दाहिने हाथ की कोहनी में गंभीर चोट आई. बीच-बचाव करने आए भाई लक्ष्मीनारायण ने जब तलवार पकड़ने की कोशिश की, तो उनके बाएं हाथ की उंगलियां और हथेली कट गई.

इसी दौरान आरोपियों ने देवेन्द्र के सिर पर ईंट से भी हमला किया, जिससे वे खून से लथपथ हो गए. जब देवेन्द्र की चाची अनिताबाई उन्हें बचाने दौड़ीं, तो रोहित के भांजे ने उन पर भी ईंट दे मारी, जिससे उनके सिर के दाहिनी तरफ गहरी चोट आई है.हमले के बाद आरोपी मौके से भाग निकले, लेकिन जाते-जाते उन्होंने पीड़ित परिवार को धमकी दी कि अगर आज के बाद हमें काम करने से रोका, तो जान से खत्म कर देंगे. शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुए और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया.

Next Post

सिंगरौली में तेन्दूपत्ता संग्रहण, 12 मई से तैयारियां जोरों पर

Sat May 2 , 2026
सिंगरौली : जिले में वन मण्डल जिला यूनियन सिंगरौली के तहत तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य आगामी 12 मई से शुरू होगा, जहां 75 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के अंतर्गत 910 संग्रहण केन्द्रों में तेन्दूपत्ता गड्डियों की खरीदी की जाएगी। जिसके लिए इस वर्ष 1,77,070.000 मानक बोरा तेन्दूपत्ता की खरीदी का […]

You May Like

मनोरंजन