जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत आनंद कुंज तिराहा में बदमाशों ने गत दिवस एक युवक के साथ मारपीट करने के बाद कपडा शोरूम में हंगामा करते हुए संचालक पिता-पुत्र को धमकाने के साथ पुत्र के साथ मारपीट की थी। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई थी, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। पुलिस के मुताबिक सुधीर नायक की आनंद कुंज तिराहे गढ़ा में हम लोग फैशन शो रूम के नाम से कपड़े का शोरूम में है।
गत दिवस वह और उसका बेटा साहिल नायक दुकान में बैठे थे तभी दुकान के सामने एक लाल रंग की मारूति कार में चार लडक़े जिसमे अब्बू ठाकुर और अन्य तीन लडक़े आये जो शराब पीये हुए थे और दुकान के सामने एक लडक़े को मार पीट करने लगे फिर दुकान में जबरजस्ती घुसकर आये और हाथ में लिये बियर की बाटल शो रूम के कांच पर फेंक दिये जिससे पूरे दुकान में बियर फैल गयी, विरोध किया तो विवाद करने लगे उसके पुत्र के साथ झूमा झपटी किये धमकाते हुए चले गए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपित विकास सिंह, अभय सिंह, हर्ष चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया जिनका जुलूस भी निकाला गया।
