इंदौर:आपराधिक गतिविधियों में लिप्त शातिर बदमाश धर्मराज उर्फ धम्मू पिता जग्गनाथ गौड़ उम्र 32 निवासी शांति नगर, थाना पलासिया के खिलाफ पुलिस आयुक्त ने सख्त कार्रवाई करते हुए छह माह की अवधि के लिए जिलाबदर आदेश जारी किया है.
आदेश के अनुसार धर्मराज को इंदौर नगरीय व देहात सहित आसपास के सीमावर्ती जिलों की सीमा से प्रतिबंधित किया है. पुलिस टीम ने आदेश की जानकारी क्षेत्र में लाउडस्पीकर से प्रसारित की और आरोपी व उसके परिजनों को नियमों के पालन के लिए पाबंद किया. साथ ही आसपास के रहवासियों को भी इसकी जानकारी दी गई.
