ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

सिडनी 25 अक्टूबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को टॉस जीतकर भारत के लिए खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के बाद मार्श ने कहा कि टीम में एक बदलाव है। नेथन एलिस की वापसी हुई है।

वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह भी पहले ही गेंदबाजी करते है इसलिए उन्हें जो चाहिए था वो मिल गया है। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव है, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है और नीतीश कुमार रेड्डी और अर्शदीप सिंह आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

ऑस्ट्रेलिया एकादश : ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नेथन एलिस, एडम जम्पा और जॉश हेजलवुड।

भारत एकादश : रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, के एल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।

Next Post

पत्नी से परेशान युवक ने फांसी लगाई

Sat Oct 25 , 2025
इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 28 वर्षीय रोहित ठाकुर निवासी ऋषि कॉलोनी के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया. पिता किशोर ठाकुर […]

You May Like

मनोरंजन