ढाई करोड़ गबन के मामले में सभी खाते फ्रीज 

इंदौर। ब्लॉक शिक्षा कार्यलय में ढ़ाई करोड़ से ज्यादा राशि के गबन का मामला सामने आया है। इसके बाद आज कलेक्टर ने अभी खाते फ्रीज करने के आदेश देकर बैंक में राशि निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

दो दिन पहले बीईओ कार्यालय में छात्रवृत्ति की राशि निजी खातों में ट्रांसफर करने गबन करने का मामला सामने आया है। स्कूल शिक्षा विभाग में 2 करोड़ 57 लाख के गबन मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जांच प्रारंभ की जा चुकी है। बीईओ इंदौर कार्यालय के एक क्लर्क और एक भृत्य की संलिप्तता पाई गई। ऐसा बताया जा रहा है कि वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी शांता स्वामी के कार्यकाल में ही गबन होने की चर्चा है।

इस मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने कल शाम सभी कर्मचारियों और उनके परिजनों के खाते फ्रीज करने की कारवाई कर दी है। कलेक्टर ने बताया कि गबन में शामिल क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर और कर्मचारी की संलिप्तता बताई गई है। करीब 150 अलग अलग खातों में  राशि ट्रांसफर की गई। सभी खातों पर लेनदेन पर प्रतिबंध लगाने का बैंकों को निर्देश दिए हैं। साथ ही उच्च स्तरीय जांच करने के आदेश दिए है। मामले में जो दोषी होगा , उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी।

गबन की जांच संयुक्त संचालक कोष करेंगे

भोपाल की SFIC सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO), इंदौर कार्यालय में लगभग 2.87 करोड़ रुपए के गबन का मामला सामने आया है।

उक्त प्रकरण में आयुक्त कोष एवं लेखा, भोपाल द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार गबन से जुड़े लगभग 150 खातों को फ्रीज़ किया जा चुका है। मामले की विस्तृत जांच कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर संयुक्त संचालक, कोष एवं लेखा को सौंपी गई है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के पश्चात SOP के प्रावधानों के अनुरूप संबंधित व्यक्तियों/संस्थाओं के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक गंभीर रूप से घायल

Sat Dec 27 , 2025
चितरंगी । सिंगरौली मुख्य मार्ग पर शनिवार 27 दिसंबर को दोपहर बाद एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार शिक्षक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही […]

You May Like