महिला सुरक्षा पर एनसीआरबी आंकड़ों ने खोली मोदी सरकार की पोल : खरगे

नयी दिल्ली, 08 मई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा के मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले 12 वर्षों में सरकार के दावों की वास्तविकता देश के सामने आ चुकी है। श्री खरगे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि 2013 के बाद से महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 42.6 प्रतिशत, बच्चों के खिलाफ अपराधों में 204.6 प्रतिशत, दलितों के खिलाफ अत्याचारों में 41.3 प्रतिशत तथा आदिवासियों के खिलाफ अपराधों में 46.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उन्होंने साइबर अपराधों में हुई बढ़ोतरी का भी जिक्र किया और कहा कि इस अवधि में साइबर अपराधों में 1,689 प्रतिशत का भारी इजाफा हुआ है। उनका यह भी कहना था कि 2024 में 10,546 किसानों, 52,931 दिहाड़ी मजदूरों और 14,488 विद्यार्थियों ने आत्महत्या की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करती रही, लेकिन वास्तविक आंकड़े इन दावों की पोल खोलते हैं।

.....

Next Post

एनसीआरबी रिपोर्ट : साइबर क्राइम और बच्चों के खिलाफ यौन शोषण की स्थिति चिंताजनक, कुल अपराध के आंकड़ों में गिरावट

Fri May 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 मई (वार्ता) नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) ने ‘भारत में अपराध 2024’ और ‘आकस्मिक मृत्यु और आत्महत्या 2024’ (एडीएसआई 2024) की विस्तृत रिपोर्ट जारी कर दी है। वर्ष 2024 के कैलेंडर डाटा पर आधारित यह रिपोर्ट देश की कानून-व्यवस्था की मिश्रित तस्वीर पेश करती है। जहां एक […]

You May Like