नागझिरी संस्थान में दर्शन के लिये उमड़े श्रद्धालु 

भैंसदेही। आज गुरू पूर्णिमा को नगर के आस्था केन्द्र चमत्कारिक संत श्री श्री 1008त्रिवेणी भारती नागा दादा के समाधी स्थल पर अखंड नाम स्मरण , गुरू पूजन,और महाप्रसाद का आयोजन किया गया, इस पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नागझिरी संस्थान पहुंच संत नागा दादा की समाधी पर माथा टेका और धूनी में नारियल पेश कर अपनी आस्था व्यक्त की ,इस अवसर पर संस्थान प्रबंधन समिति ने बारिश के मौसम को देखते हुए बेहतर व्यवस्था बनायी ताकी श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो साथ ही समिति के सभी सदस्यों ने यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को उचित व्यवस्था प्रदान में सक्रिय रहे महाप्रसाद का वितरण और गुरु पुजन क्रम सुबह से देर रात तक चलता रहा वहीं नगर के नागा दादा भक्तों ने नागझीरी पहुंच कर निशान भी पेश किया इस निशान यात्रा का संस्थान समिति ने स्वागत किया। संस्थान के अध्यक्ष कृष्णा झाड़े, सहित राजू जोशी, प्रकाश घानेकर, जगदीश पटैय्या,संजू मोहने ,फूलचंद राठौर, अनुराग तिवारी धनराज धाकड़ , कल्लू सावरकर,सुरेश पाल, विरेन्द्र मालवीय, मनोहर राजुरकर, मदन मालवीय आदि सदस्य सक्रिय रहे हैं।

Next Post

​कृषि अनुसंधान केंद्र मोहगांव का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए कड़े निर्देश

Wed Jul 29 , 2026
सौंसर, कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को कृषि अनुसंधान केंद्र, मोहगांव का औचक निरीक्षण कर परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान जर्जर भवन और लचर व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और अधिकारियों को शीघ्र पुनर्व्यवस्था कर केंद्र को सुचारु रूप से संचालित करने […]

You May Like