गाजा में पत्रकारों की हत्या स्तब्धकारी और अत्यंत खेदजनक: भारत

गाजा में पत्रकारों की हत्या स्तब्धकारी और अत्यंत खेदजनक: भारत

नई दिल्ली 27 अगस्त (वार्ता) भारत ने इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान गाजा पट्टी पर हमले में पत्रकारों की मौत की निंदा करते हुए इसे अफसोस जनक करार दिया है।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गाजा पट्टी के खान यूनिस में हमलों में पत्रकारों की मौत के संबंध में मीडिया के प्रश्नों के जवाब में बुधवार को कहा कि भारत ने संघर्षों के दौरान आम नागरिकों के मारे जाने की हमेशा निंदा की है।

उन्होंने कहा , “पत्रकारों की हत्या स्तब्धकारी और अत्यंत खेदजनक है। भारत ने हमेशा संघर्ष में नागरिकों की जान जाने की निंदा की है। हम समझते हैं कि इज़रायली अधिकारियों ने पहले ही जाँच शुरू कर दी है।”

उल्लेखनीय है कि सोमवार को गाजा पट्टी पर इजरायली हमले में पांच पत्रकारों की मौत हुई है। इसे लेकर इजरायली सेनाओं की दुनिया भर में आलोचना हो रही है।

Next Post

रेनॉ ने ट्राइबर में ई20 ईंधन के इस्तेमाल से जुड़ी चिंताओं को किया खारिज

Wed Aug 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 अगस्त (वार्ता) यात्री वाहन निर्माता कंपनी रेनॉ इंडिया ने ई10 (पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण) अनुकूल वाहनों में ई20 ईंधन के इस्तेमाल से नुकसान की आशंकाओं को खारिज करते हुये बुधवार को ग्राहकों को बताया कि इन वाहनों का परीक्षण ई20 ईंधन के लिए भी किया […]

You May Like

मनोरंजन