जंगल व पहाड़ियों से नक्सलियों के 12 डम्प बरामद,नष्ट

बीजापुर 19 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मुर्कराजगुट्टा की पहाड़ियों में सुरक्षा बलों को शनिवार को नक्सलियों के छिपाए गए सुरंगनुमा बंकर व 12 स्थानों पर डम्प बरामद किये तथा उन्हें नष्ट किया।

ये बंकर नक्सलियों ने अपना सामान छुपाने के लिए बनवाए थे। कोबरा 208 की टीम जब नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी, तब टीम को एक 20गुणा8 फीट का बंकरनुमा कमरा मिला जो कंक्रीट और आरसीसी स्लैब से बना था। वहां से छह सोलर पैनल, छह जरकिन, दो माओवादी वर्दी और दो सीलिंग पंखे बरामद किए गए।

इस इलाके में कुल 12 स्थानों पर नक्सलियों द्वारा छिपाए गए डम्प को खोजकर नष्ट किया गया।

इससे पहले भी कोमटपल्ली और तुमरेल के जंगलों से नक्सलियों के हथियार बनाने के औजार, विस्फोटक सामग्री और सोलर पैनल बरामद किए जा चुके हैं। सुरक्षाबलों की टीम लगातार नक्सलियों के कोर इलाकों में गश्त और सर्चिंग कर रही है। सुरक्षा बलों की ओर से माओवादियों के बटालियन कोर एरिया में लगातार गश्त व सर्चिंग की कार्रवाई जारी है।

Next Post

पांच नक्सलियों का आत्मसर्पण, तीन को किया गिरफ्तार

Sat Apr 19 , 2025
नारायणपुर, 19 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शनिवार को एक जोनल डिप्टी कमांडर सहित पांच माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया जबकि तीन नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली जिला नारायणपुर के कुतुल एवं इंद्रावती एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय थे। गौरतलब […]

You May Like