ननदोई ने किया महिला से दुष्कर्म का प्रयास

जबलपुर: गोसलपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ उसके ननदोई ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक19 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति गुजरात में काम करता है, वह घर में सास के साथ रहती है।

सास गमी में हनुमानताल गई थी तभी ननद का पति अजय किशोर कोरी पिता प्रेमनारयण कोरी आया अैर उसे अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा, उसने शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। सास के आने पर आपबीती सुनाई। जिसके बाद मामला थाने पहुुंचा। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

बैठक में भोपाल गई काउंसलर, घर में हुई लाखों की चोरी

Mon Sep 8 , 2025
जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत न्यूरामनगर अमखेरा में चोरों ने केरियर काउंसलर के सूने घर पर चोरों ने धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात, नगदी समेत लाखों का माल ले गए। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब महिला अधिकारी समीक्षा बैठक में भोपाल गई हुई थी। वापिस लौटीं […]

You May Like