यादव ने अमर शहीद स्व. सुखदेव की जयंती पर किया नमन

भोपाल, 15 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद स्व. सुखदेव की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन किया है।

डॉ यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि अमर शहीद स्व. सुखदेव का जीवन राष्ट्रसेवा, मातृभूमि के प्रति प्रेम एवं संघर्ष का स्वर्णिम अध्याय है जिसके बिना देश की स्वतंत्रता का इतिहास सदैव अधूरा रहेगा। उन्होंने अमर शहीद के चरणों में प्रणाम करते हुए कहा कि स्व. सुखदेव जैसे अमर वीरों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उनका साहस, राष्ट्रभक्ति और युवाओं को जगाने का प्रयास सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

स्व. सुखदेव थापर, भगत सिंह और राजगुरु के साथ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले क्रांतिकारियों में से एक थे। 23 मार्च 1931 को उन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमकर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

 

Next Post

पाकिस्तान के परमाणु हथियार अंतर्राष्ट्रीय परमाणु एजेन्सी की निगरानी में रखे जायें: राजनाथ

Thu May 15 , 2025
श्रीनगर 15 मई (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बार-बार परमाणु धमकी देने वाले पाकिस्तान में परमाणु हथियारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए उसके परमाणु हथियारों को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी (आईएईए) की निगरानी में रखे जाने की मांग की है। श्री सिंह ने कहा कि ऑपरेशन […]

You May Like

मनोरंजन