रेत के अवैध परिवहन में लिप्त 5 वाहन जब्त

ग्वालियर: जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग की टीम द्वारा विक्की फैक्ट्री तिराहे के पास रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 03 वाहन ज़ब्त किए गए। इसी तरह बिलौआ में एक डंपर 6 चक्का एवं ग्राम बिजौली में 1 डंपर 16 चक्का गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पकड़े गए।

खनिज अधिकारी ने बताया कि इन सभी वाहनों को ज़ब्त कर संबंधित थाने में रखा गया है। साथ ही वाहनों पर मप्र खनिज ( अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के अनुसार अर्थदण्ड की कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है। इस कार्यवाही में सहायक खनिज अधिकारी रमाकांत तिवारी, झाँसी रोड थाने का पुलिस बल एवं खनिज का अमला उपस्थित रहा।

Next Post

एकल नल जल ग्राम परियोजना के अमल पर कार्यशाला आयोजित

Sat Nov 22 , 2025
ग्वालियर: जल जीवन मिशन के अंतर्गत एकल नल जल परियोजना के माध्यम से लोगों को पर्याप्त और शुद्ध पेयजल नल की अब टोंटी के माध्यम से उपलब्ध कराना योजना का मुख्य उद्देश्य है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नल-जल योजना के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कलेक्टर […]

You May Like