भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस के पावन पर्व पर एक्स (X) के माध्यम से प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगलकामनाओं की अभिव्यक्ति की।उधर, धनतेरस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज सुबह मुख्यमंत्री निवास पर ‘किसान सम्मेलन’ का आयोजन है।
इस सम्मेलन में किसानों को भावांतर योजना की विस्तृत जानकारी दी जा रही है और उन्हें इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर किसानों के कल्याण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है।
