सम्मान में नहीं आईं तो जांच पेंडिंग, लाड़ली बहना योजना पर मंत्री विजय शाह का बयान चर्चा में

रतलाम। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. विजय शाह ने लाड़ली बहना योजना को लेकर कहे गए शब्दों पर विवाद गरमा गया हैं। उन्होंने लाड़ली बहना योजना को लेेकर की चर्चा सामने आने पर वे फिर विवाद में उलझ गए हैं।

रतलाम में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ. विजय शाह ने लाड़ली बहना योजना को लेकर दबाव और धमकी वाली बात कही। मंत्री ने कहा कि सरकार अगर करोड़ों रुपए दे रही है, तो लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री का सम्मान करने आना चाहिए और जो नहीं आएंगी, उनकी जांच पेंडिंग कर दी जाएगी। बैठक के दौरान मंत्री विजय शाह ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी से जिले में लाड़ली बहनों की संख्या पूछी। अधिकारी ने बताया कि जिले में करीब ढाई लाख लाड़ली बहनें हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री को दो साल हो गए हैं। ढ़ाई लाख में से कम से कम 50 हजार को तो सम्मान करने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि नये वर्ष में एक प्लान ऐसे करों। इस दौरान मंत्री शाह ने कहा कि जब 1500 के हिसाब से करोड़ों रूपए दे रहे है तो मुख्यमंत्री को दो साल होने पर बहनें अपने भाई का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि जो आएंगे उनके ढ़ाई सौ बढ़ा देंगे, नहीं तो फिर देखते हैं।

मंत्री बोले: सिर्फ अपात्र बहनों को लेकर की थी चर्चा

मंत्री शाह का शाम को जनसंपर्क से बयान जारी किया गया। इसमें अपने बयान से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी बात को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा हैं। रतलाम भ्रमण के दौरान मुझे जानकारी मिली कि कुछ अपात्र बहने भी योजना का लाभ ले रही हैं। पात्र व अपात्र बहनों को लेकर लोगों में नाराजगी थी। जो ज्यादा अपात बहनें है वह लाभ ले रही हैं। इसी को लेकर चर्चा की गई थी।

बैठक में विकास योजना पर की चर्चा

बैठक में प्रभारी मंत्री श्री शाह ने जिला विकास समिति की बैठक में निर्देश दिए कि जिले में कृषि क्षेत्र के विकास के लिए सौलर पम्प ऊर्जीकरण योजना में किसानों को पात्रता अनुसार लाभान्वित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने सहित अन्य निर्देश दिए। मंत्री डॉ शाह ने कहा कि जिले के विकास की कोई भी योजना भोपाल स्तर पर लंबित हो,तो तत्काल अवगत करायें, जिले के विकास मे कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। जिला विकास समिति की वर्ष में कम से कम तीन बैठके अवश्य करवायें। समिति के सदस्यों के सुझावों को अमल में लाया जाए।

Next Post

भाजपा संगठन को नई दिशा: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

Sun Dec 14 , 2025
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक संतुलन और निरंतरता बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बिहार सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा लिया गया यह फैसला नए पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन […]

You May Like