मप्र हॉकी वूमेन टीम का ट्रायल इटारसी में, चयन जबलपुर में होगा

इटारसी। 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर वूमेन नेशनल हॉकी चैंपियनशिप 2025 के लिए हॉकी मप्र जूनियर वूमेन टीम का चयन आगामी 9 और 10 जुलाई को जबलपुर में किया जाएगा। इससे पहले खिलाड़ियों के लिए ट्रायल 9 एवं 10 जुलाई को इटारसी में आयोजित होंगे।

ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी 2006 के बाद हुआ हो। ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को नर्मदापुरम जिला हॉकी संघ, जो कि हॉकी मप्र से संबद्ध है, के अध्यक्ष एवं सचिव के हस्ताक्षरयुक्त लेटरपेड पर अनुमति पत्र प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

सचिव सर्वप्रिय भाटिया (चिम्पू) ने बताया कि नर्मदापुरम जिले में हॉकी मध्यप्रदेश से केवल नर्मदापुरम हॉकी संघ ही अधिकृत रूप से संबद्ध है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला खेल अधिकारी द्वारा अधिकृत एवं नियुक्त कोच दीप सिंह ठाकुर ही जिले में अधिकृत हॉकी कोच हैं, जिनके मार्गदर्शन में गांधी स्टेडियम, इटारसी में नियमित प्रशिक्षण जारी है। खिलाड़ियों से विशेष आग्रह किया गया है कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम में न आएं और केवल अधिकृत प्रशिक्षण एवं चयन प्रक्रिया का ही हिस्सा बनें, ताकि उनका चयन नर्मदापुरम जिला हॉकी संघ के माध्यम से हो सके और उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अवसर मिल सके।

 

 

Next Post

बैतूल जिले के गांव-गांव मे पहुंच रही अवैध शराब

Mon Jul 7 , 2025
(उमाकांत शर्मा) बैतूल। जिले के अंदर अवैध शराब पुलिस और आबकारी से आउट ऑफ़ कंट्रोल हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों मे बिक रहीं अवैध शराब इसका सबसे मजबूत सबूत है। अब भी अगर पुलिस,आबकारी और उनके स्टाप पर आप विश्वास कर यह उम्मीद करते है की वह अवैध शराब बेचने […]

You May Like