भाजयुमो नेता को पकडऩेे प्रदेश के बाहर छापेमारी

उज्जैन-प्रयागराज में मिली लोकेशन, टीमें रवाना

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत टिमरी मेें हुए नरसंहार कांड में भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा नेता की तलाश में पुलिस की टीमें प्रदेश के बाहर छापेमारी कर रही है। सूत्रों की माने तो युवा नेता की लोकेशन उज्जैन- प्रयागराज में ट्रेस हुई है जहां भी दबिश देने के लिए टीमेें रवाना हुई है। इसके अलावा अन्य संभावित ठिकानों में भी दबिश दी जा रही हैं लेकिन अब तक भाजयुमो नेता पुलिस की पकड़ से दूर है।

विदित हो कि टिमरी गांव में सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे  दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था  जिसमें सतीश पाठक उर्फ कुंजन 40 वर्ष, मनीष पाठक उर्फ चंदन 34 वर्ष, समीर दुबे   20 वर्ष एवं अनिकेत दुबे 26 वर्ष सभी निवासी टिमरी की हत्या कर दी गई थी जबकि विपिन और मुकेश दुबे को चोटें आ गई थी।  नरसंहार मामले में पुलिस द्वारा पप्पू उर्फ नारायण साहू, और अमित साहू, चंदू उर्फ चंद्रभान साहू, दिनेश उर्फ दिन्नू साहू, मनोज साहू, सर्वेश साहू, विवेक साहू, प्रदीप साहू, संदीप नामदेव उर्फ लाली उर्फ लुलिया सभी निवासी टिमरी को पूर्व जेल भेजा जा चुका है। हत्याकांड का दसवां आरोपी महेश साहू पुलिस को चमका दे रहा था जिसे चार फरवरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था।
    पूछताछ में उगले राज
पुलिस ने हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ रिमांड में लिया था इस दौरान आरोपियों से लंबी पूछताछ हुई जिसमें उन्होंने राज उगले है। सूत्र बताते है कि भाजयुमो नेता कुक्की वर्मा ने आरोपियों की फरारी कटवाने में मदद की है जिसके सबूत भी पुलिस के पास है।
कॉल डिटेल से भी कई होगे बेनकाब
पुलिस आरोपियों समेत संदेहियों की  सीडीआर  (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) भी खंगाल रही है। जिससे भी कई चेहरे बेनकाब हो सकते है। भाजपा नेता के गुर्गो को भी पुलिस ढूंढ रही है लेकिन वे भूमिगत हो चुके है जिसके चलते पुलिस नेता तक नहीं पहुंच पा रही है।

Next Post

बदहाल होती जा रही हरियाली

Sat Feb 8 , 2025
झाड़ियां सूख कर हुईं जंगली जबलपुर: शहर के मध्य में स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में लगाई गई हरियाली देखरेख न होने के चलते बदहाल हो चुकी है। बात कलेक्टर कार्यालय के सामने लगाए गए पेड़ पौधों की हो रही है जो कभी परिसर में आकर्षण का केंद्र हुआ करते थे, वह […]

You May Like