बदहाल होती जा रही हरियाली

झाड़ियां सूख कर हुईं जंगली

जबलपुर: शहर के मध्य में स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में लगाई गई हरियाली देखरेख न होने के चलते बदहाल हो चुकी है। बात कलेक्टर कार्यालय के सामने लगाए गए पेड़ पौधों की हो रही है जो कभी परिसर में आकर्षण का केंद्र हुआ करते थे, वह आज सूख कर जंगली झाड़ियों में बदल चुके हैं। जानकारी लेने पर पता चला कि परिसर में मेंटेनेंस का कार्य चालू है जिसके चलते यहां लगे पेड़ पौधे दुर्दशा के आंसू रो रहे हैं। वही जिम्मेदार यहां लगाई गई हरियाली की सुध नहीं ले रहे है। रही सही कसर बाहर से आने वाले आमजन पान गुटखा थूक कर पूरी कर देते हैं।

लंबे समय से ऐसे ही है हालात
सूत्रों कि माने तो कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए पेड़ पौधों कि हालत लंबे समय से खराब है। यहां की दीवारे गुटखे कि पीक के कारण कंडम हो गई है। सालों से ग्रिल पर रंग नहीं हुआ है। इसके साथ ही शौचालय के हालात भी ठीक नहीं है। पेड़ पौधे और घास की समय समय पर छाटाई और सफाई भी नियमित रूप से नहीं होती है। रात के समय यह पेड़ पौधे डरावने नजर आते है।

इनका कहना है
कलेक्ट्रेट परिसर में लगे हुए पेड़ पौधों की देखरेख की जाती है। जहां भी जंगली झाड़ियां उग आई हैं उनकी छाटाई की जाएगी।
नाथूराम गोंड, सहायक कलेक्टर

Next Post

चुनाव आयोग के मुताबिक 8 सीट पर रुझान के मुताबिक 6 सीट पर भाजपा आगे

Sat Feb 8 , 2025
अभी पोस्टल बैलट की गिनती चल रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक अभी 8 सीट पर रुझान के मुताबिक 6 सीट पर भाजपा आगे। विस्वास नगर, शाहदरा, कालकाजी में भाजपा आगे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like