वॉल्ट डिज्नी स्टूडियोज की फिल्म ‘लिलो एंड स्टिच’ 23 मई को रिलीज होगी

मुंबई, (वार्ता) वॉल्ट डिज्नी स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लिलो एंड स्टिच’ 23 मई को रिलीज होगी।

दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत रही हैं। इस बार उनकी नई पोस्ट में उनका नया ‘बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर ‘ नजर आ रहा है , जो वॉल्ट डिज्नी स्टूडियोज की फिल्म ‘लिलो एंड स्टिच’ का शरारती और क्यूट स्टिच है।

रश्मिका, जो अपने मजेदार किरदारों, यादगार अंदाज और पॉप-कल्चर के प्रति अपने अनोखे प्यार के लिए जानी जाती हैं, इस बार प्यारे, नटखट नीले एलियन स्टिच के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं, जिससे फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है।

रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा,इतना क्यूट कि संभालना मुश्किल, और इतना क्रेज़ी कि नजरअंदाज़ करना नामुमकिन। मेरी बेस्टी मुझे पागलपन और खुशियों से भर रही है!प्लीज़ बताओ कि मैं ही अकेली नहीं हूं जो इस पर फिदा हो रही है। ये 23 मई से सिनेमाघरों में आने वाला है!

‘लिलो एंड स्टिच’ एक बढ़िया मजेदार और दिल को छू जाने वाली कहानी है। ये कहानी है एक अकेली हवाइयान लड़की और एक भागे हुए एलियन की, जो उसके टूटे परिवार को जोड़ने में मदद करता है।डिज्नी की एनिमेटेड क्लासिक फिल्म लिलो एंड स्टिच 23 मई को भारत के सिनेमाघरों में अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होगी।

Next Post

स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का आगामी एपिसोड काफी दिलचस्प : समृद्धि शुक्ला

Tue May 20 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री समृद्धि शुक्ला का कहना है कि स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आगामी एपिसोड में दर्शकों को काफी दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेगा। स्टार प्लस का आइकॉनिक शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अपनी दिल छू लेने वाली कहानियों और कनेक्ट करने वाले […]

You May Like