राज्य सभा में बीचोंबीच सीआईएसएफ कर्मियों की उपस्थिति पर विपक्ष का विरोध

नई दिल्ली 1 अगस्त (वार्ता) विपक्ष ने राज्यसभा में विरोध प्रदर्शनों के दौरान सदन के बीचोंबीच केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों को भजे जाने का आरोप लगाते हुए इसका कड़ा विरोध किया है और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उप सभापति हरवंश को पत्र लिख कर यह मुद्दा उठाया है।
श्री खड़गे ने सभी विपक्षी दलों की ओर से उपसभापति को शुक्रवार को लिखे पत्र में कहा है कि कल और आज सदन में सदस्य जब विरोध प्रदर्शन कर रहे थे उस दौरान दिखा कि सीआईएसएफ के कर्मी अंदर बीचोंबीच आ कर खड़े हो गये थे।
श्री खड़गे ने लिखा है, ‘‘ सीआईएसएफ कर्मियों को जिस तरह सदन के बीचोंबीच भेजा गया उसे देख कर हमें हैरानी हुई और हम हतप्रभ रह गये। उस समय (विपक्षी) सदस्य अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।’’
विपक्ष के नेता ने लिखा, ‘ ऐसा हमने कल देखा और आज भी ऐसा ही हुआ। क्या हमारी संसद का स्तर अब यही रह गया है? यह बहुत ही आपत्तिजनक है और हम इसकी खुल कर भर्त्सना करते हैं।’ उन्होंने सीआईएसएफ कर्मियों की उपस्थिति को संसद की गरिमा के खिलाफ बताया है। श्री खड़गे ने उम्मीद जतायी है अब आगे ऐसा नहीं होगा और सदस्य जब सार्वजनिक महत्व के मद्दे उठा रहे हों तो सीआईएसएफ कर्मी सदन के बीच नहीं आयेंगे।
इस बीच कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य जयराम रमेश ने भी इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘राज्यसभा के सभापति के अचानक इस्तीफे के बाद सदन पर (सीआईएसएफ) के जवानों का कब्ज़ा देखा जा रहा है। ये चौंकाने वाली घटना है।’’

Next Post

आयात शुल्क के दबाव में सेंसेक्स तीन महीने के निचले स्तर पर

Fri Aug 1 , 2025
मुंबई, 01 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी आयात शुल्क के दबाव में शुक्रवार को शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली हुई और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स लगभग तीन महीने के निचले स्तर पर आ गया। सेंसेक्स 585.67 अंक यानी 0.72 प्रतिशत लुढ़ककर 80,599.91 अंक पर बंद हुआ जो 09 […]

You May Like