भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिव्यांगजन को नियुक्ति पत्र तथा अन्य हितलाभ वितरण कार्यक्रम का पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान के सभागार में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय तथा विधायक भगवान दास सबनानी विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव तथा अतिथिगण को तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के आज ही के दिन जन्मदिवस होने पर उनको शुभकामनाएं दी।
