
भोपाल। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में वक्फ कानून के खिलाफ भड़की हिंसा के विरोध में आज भोपाल में विश्व हिंदू परिषद ने स्टेट बैंक चौराहे पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। वीएचपी की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया है।जिसमें बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई है।
