बाजार क्षेत्र में जमीनी हकीकत से रूबरू हुए निगमायुक्त, सुधार कार्य के दिए निर्देश

सतना। शहर में क्षतिग्रस्त सड़कों, गड्ढों, जल निकासी और आवागमन की समस्याओं की जमीनी हकीकत जानने गुरुवार को निगमायुक्त डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। जयस्तंभ चौक से नवदुर्गा चौक और स्टेशन रोड तक निरीक्षण के दौरान उन्हें कई जगह क्षतिग्रस्त सड़कें व गड्ढे नजर आए। निगमायुक्त ने स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और नगर निगम अभियंताओं को प्राथमिकता के आधार पर सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में शहर के कोठी रोड और भरहुत नगर क्षेत्र में सड़कों के मरम्मत कार्य की शुरुआत भी करा दी गई है, साथ ही नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं।

Next Post

5-डे वर्किंग और इंसेंटिव में भेदभाव को लेकर गुना में भी बैंक कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

Fri Sep 11 , 2026
गुना। राष्ट्रीय आव्हान पर भारतीय स्टेट बैंक के तेलघानी स्थित मुख्य कार्यालय के सामने बैंक कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि […]

You May Like

मनोरंजन