विधायक ठाकुरदास नागवंशी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया

बनखेड़ी। पिपरिया विधानसभा के विधायक ठाकुरदास नागवंशी का जन्मदिन बनखेड़ी स्थित विधायक कार्यालय में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय को सजाया और दोपहर से ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। समर्थकों ने मालाएं पहनाकर, शॉल भेंट कर और केक काटकर विधायक का स्वागत किया। कार्यालय परिसर विधायक जी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। विधायक नागवंशी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता माधवदास अग्रवाल, नवनीत सिंह नागपाल, गोपालदास दुदानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Next Post

डेयरी विस्थापन परियोजना के अपात्र पाए गए 180 व्यक्तियों के आवंटित प्लाट निरस्त

Sun Oct 12 , 2025
सागर।नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने डेयरी विस्थापन परियोजना में आवंटित प्लाटों की जांच उपरांत अपात्र पाए गए 180 प्लाटों के आवंटन को निरस्त करने की कार्रवाई की गई। डेयरी विस्थापन परियोजना में आवंटित प्लाटों के संबंध में महापौर परिषद की बैठक में पारित प्रस्ताव में निर्णय लिया गया कि […]

You May Like