पुस्तक मेला में उमड़ रही भीड़, 3 अप्रैल तक चलेगा

ग्वालियर: जिले में संचालित विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को सस्ती दर पर किताबें, यूनीफॉर्म व स्टेशनरी उपलब्ध कराने के लिये ग्वालियर में इन दिनों पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला प्रात: 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुला रहता है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने पुस्तक मेले में लगे सभी स्टॉलों का अवलोकन कर दुकानदारों के साथ मेले में आए अभिभावकों और बच्चों से भी चर्चा की।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि पुस्तक मेले में सीबीएसई, आईईएसई व एमपी बोर्ड से संबंधित सभी निजी स्कूल के पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकें, यूनीफॉर्म एवं स्कूल में लगने वाली अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है। कलेक्टर ने नागरिकों से कहा है कि पुस्तक मेले में विभिन्न काउण्टरों पर निजी स्कूल की किताबें एवं स्टेशनरी उपलब्ध है। अभिभावक मेले में भ्रमण कर अपनी इच्छानुसार दुकान से स्टेशनरी व पुस्तकें क्रय कर सकते हैं। किसी एक ही दुकान पर पुस्तकें एवं स्टेशनरी उपलब्ध न होकर विभिन्न दुकानों पर उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिये बुक बैंक

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिये पुस्तक मेला परिसर में बुक बैंक भी स्थापित किया गया है। ऐसे स्कूली विद्यार्थी जो अपनी पिछली कक्षा की किताबें दान करना चाहते हैं वे बुक बैंक में अपनी किताबें जमा कर सकेंगे। ज्ञात हो पिछली साल बनाए गए बुक बैंक से 700 जरूरतमंद बच्चों ने नि:शुल्क पुस्तकें प्राप्त की थीं।

हैल्पलाइन नंबर

पुस्तक विक्रेताओं एवं स्कूली बच्चों व उनके अभिभावकों की मदद के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से हैल्पलाईन नंबर भी जारी कराया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कॉर्डिनेटर आईटी सेल श्री अरविंद तोमर (मोबा. 98935-87573) से संपर्क कर पुस्तक मेला के संबंध मे जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। साथ ही पुस्तक मेला के संबंधित समस्याएं भी दर्ज कराई जा सकेंगी।

पुस्तक मेले में पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था

प्रशासन द्वारा 25 मार्च से 03 अप्रैल तक आयोजित किए जा रहे पुस्तक मेले में आने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिये मेले में सभी व्यवस्थायें की गई हैं। वाहन पार्किंग के लिये भी पृथक से व्यवस्था की गई है।
क्रमांक/161/26

Next Post

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हुआ माधवराव स्वास्थ्य सेवा मिशन का शिवपुरी चिकित्सा शिविर

Thu Mar 26 , 2026
शिवपुरी:शिवपुरी में माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन और मध्य प्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर ने सेवा और समर्पण का एक नया इतिहास रच दिया है। इस चिकित्सा शिविर को “एक ही स्थान पर आयोजित सबसे बड़ा निःशुल्क मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल कैंप” […]

You May Like