समाज की प्रगति में होगा वक्फ की जमीन का इस्तेमाल

ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ग्वालियर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। वहीं स्वागत के बाद सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर के विकास में नया आयाम गढ़ा है, आरओबी का शुभारंभ हुआ है, छात्रावास का उद्घाटन भी हुआ है, 5 साल के जो प्रयास थे, वो भी पूरे हो रहे है, वेस्टर्न बाईपास भी मिला है, इससे ग्वालियर की रिंग रोड़ में भी मदद मिलेगीं, गुना-अशोकनगर में भी ग्वालियर की तर्ज पर आदर्श गौशाला बनेगीं।

सिंधिया ने वक्फ बिल के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट में दायर होने वाली याचिकाओं पर कहा कि विपक्षियों की विचारधारा है कि वक्फ मुतवल्ली की तरह चले, जमीनों का गलत इस्तेमाल करें, लेकिन उनका भंड़ाफोड़ पीएम ओर बीजेपी ने कर दिया है। वक्फ की जो जमीन है, विकास, प्रगति के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, यह सभी लोगों के विचारधारा है, सभी समाज ओर मुस्लिम समाज की भी विचारधारा है। कुछ लोग होते है, जिस तरह से नाके पर चुंकी लगती है, वैसे मुस्लिम समाज में भी सदुपयोग नही करने देना चाहते है।

Next Post

अजा क्षेत्रों में बच्चे करियर बना सकें इस लिए इंटीग्रेटेड स्कूल प्लान क्रियान्वित होगा

Wed Apr 9 , 2025
इंदौर: संभाग के अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों और अन्य सुदूर क्षेत्रों में खेल-खेल में तनाव रहित शिक्षा देने और केरियर बनाने के संबंध में मदद देने के लिये इंटीग्रेटेड स्कूल प्लान क्रियान्वित किया जायेगा. पब्लिक प्रायवेट मॉडल के आधार पर यह प्लान विभिन्न चरणों में क्रियान्वित होगा. इसके तहत स्कूली […]

You May Like