
जबलपुर। कटंगी थाना अंतर्गत दशहरा मैदान में आज सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है। जिसकी शिनाख्तगी के प्रयास जारी हैं।
