भाजपा जिला कार्यकारिणी पर खींचतान, भोपाल से सूची जारी होने का इंतजार

सिंगरौली। भाजपा की जिला कार्यकारिणी सूची भोपाल से अभी तक जारी नहीं की गई है, जिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की निगाहें टिकी हुई हैं। पड़ोसी जिलों सीधी-मऊगंज में कार्यकारिणी घोषित हो चुकी है, जिससे सिंगरौली में भी जल्द सूची आने की उम्मीद जताई जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि सूची में स्थान पाने को लेकर भीतरखाने खींचतान तेज है। कई नेता अपने-अपने समर्थकों को पद दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप तक किए जा रहे हैं। चर्चाओं में यह भी सामने आया है कि संगठन में जुड़े कुछ कारोबारियों को दरकिनार करने की रणनीति बनाई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पर्यवेक्षक सांसद और विधायक से रायशुमारी कर बंद लिफाफा भोपाल भेज चुके हैं। अब अंतिम निर्णय प्रदेश नेतृत्व के हाथ में है। जब तक सूची घोषित नहीं होती, तब तक भाजपा में अंदरूनी दांवपेंच और जोड़-तोड़ जारी रहने की संभावना है।

Next Post

किसानों को उर्वरक वितरण की पारदर्शी व्यवस्था करें अन्यथा कलेक्टर होंगे जिम्मेदार

Wed Sep 3 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिलों में उर्वरक वितरण की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उपलब्ध उर्वरक का उचित वितरण कर किसानों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से निरंतर संवाद बनाए रखे। वितरण व्यवस्था में किसान संगठनों को भी शामिल किया […]

You May Like