
अशरफ अली भोपाल। वेलेंटाइन डे से एक रोज पहले राजधानी में उत्साह और उमंग के साथ एक शानदार गैलेन्टाइन थीम किटी पार्टी का आयोजन किया गया। इस खास आयोजन की मेजबानी अर्चना बजाज द्वारा की गई, जिन्होंने पूरी पार्टी को दोस्ती और प्रेम के रंगों से सराबोर कर दिया। थीम के अनुसार सभी महिलाएँ बेहद खूबसूरत अंदाज़ में तैयार होकर आईं, जहाँ ड्रेस कोड से लेकर सजावट तक सब कुछ गैलेन्टाइन थीम पर आधारित था।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण थीम आधारित केक कटिंग सेरेमनी रही, जिसके बाद जश्न का सिलसिला शुरू हुआ। डीजे की बेहतरीन बीट्स पर सभी सदस्यों ने जमकर डांस किया। इस दौरान लड़कियों और कपल्स के लिए विशेष रोमांटिक गानों का चयन किया गया था, जिस पर सभी ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। पार्टी में दीपाली, मीता, विनीता, रीमा, आभा, राखी, प्रियंका, स्नेहा, कीर्ति, अनुपमा, अंकिता, मेघा, सुनैना, स्वाति, स्तुति, पूनम, स्वीटी, रंजना, ऋतु और लीला सहित सभी सदस्य थीम के अनुसार सज-धज कर शामिल हुए।
आयोजन के अंत में अर्चना बजाज ने सभी का आभार व्यक्त किया। विदाई के समय सभी सदस्यों को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर चॉकलेट और लाल गुलाब भेंट किए गए और अंत में सभी का मुँह मीठा कराते हुए माउथ फ्रेशनर दिया गया। इस आयोजन ने न केवल सहेलियों के बीच आपसी प्रेम को बढ़ाया, बल्कि यादगार पलों की एक नई फेहरिस्त भी तैयार की।
