संवेदनशील इलाकों में निकला फ्लैग मार्च

जबलपुर। सिहोरा में मचे उपद्रव के बाद फ्लैग मार्च निकला। शहर के साथ सिहोरा के प्रमुख मार्गों समेत संवेदनशील स्थलों से होकर फ्लैग मार्च गुजरा। अधिकारियों ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान करते हुये आमजन से संवाद कर उन्हें पुलिस एवं प्रशासन की ओर से किए गए सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी दी एवं त्योहारों को पारंपरिक उत्साह एवं आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई। फ्लैग मार्च रमजान पर्व एवं आगामी त्यौहार में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के नेतृत्व में निकाला गया। फ्लैग मार्च कंट्रोल रूम से प्रारम्भ होकर हाईकोर्ट चौक, घमापुर चौक, भानतलैया, बहोराबाग, कसाई मंडी, रद्दी चौकी होते हुये गोहलपुर तिराहा, मछली मार्केट, मिलौनीगंज, सराफा चौक, बड़ा फुहारा, लार्डगंज थाना के सामने से होते हुये सुपर मार्केट, करमचंद चौक, ओमती चौक होते हुये वापस कंट्रोल रूम में समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 3 सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी, एसडीओपी सिहोरा आदित्य सिंघारिया, एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा, समेत थाना प्रभारीं बल के साथ मौजूद रहे।

Next Post

दिसंबर 2023 से बिजली की दरें नहीं बढ़ीं: उमर

Fri Feb 20 , 2026
जम्मू, 20 फरवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को विधानसभा को जानकारी दी कि दिसंबर 2023 से बिजली के टैरिफ में कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के प्रश्नकाल के दौरान डॉ. बशीर अहमद शाह वीरी के बिजली दर […]

You May Like