साल के अंतिम दिन उमड़ रहे भक्त

ओंकारेश्वर: ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में प्रतिदिन करीब पचास हजार से भी अधिक श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंच रहे हैं. मंगलवार को भी पचास हजार भक्त ओंकारेश्वर पहुंचे. ऑनलाइन बुकिंग फुल हो जा रही है जनरल लाइन में करीब तीन-चार घंटे दर्शन करने के लिए लग रहा है. जेपी चौक पर बेरिकेट्स लगाए गए है, वहां से रोक-रोके कर छोड़ा जा रहा है.

वहीं जनरल लाइन के लिए 5 मंजिला रैंप से भक्तों को मंदिर दर्शन के लिए पहुंचाया जा रहा है जिसमें पांच मंजिल तक की भीड़ है. फोर व्हीलर किराए से अंदर नहीं आने दिया जा रहा है. 31 दिसंबर व 1 जनवरी को भी अच्छी खासी भीड़ रहने की संभावना है. प्रशासन ने नौकाओं का संचालन बंद कर रखा है व प्रोटोकॉल सुविधा पर भी. होटल गेस्ट हाउस धर्म शालाएं फुल हो गई है.

Next Post

माता टेकरी सहित अन्य मंदिरों में रहेगी भीड़

Wed Dec 31 , 2025
देवास: माता टेकरी पर विराजित मां तुलजा भवानी व मां चामुण्डा मंदिर पर नव वर्ष के प्रथम दिन भी नगर जिले सहित आसपास के अन्य जिलों से भी माता रानी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आते है. इसके लिये प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है. […]

You May Like