युवा देश की शक्ति, राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका : सांसद गुप्ता

मंदसौर। मेरा युवा भारत, मंदसौर के तत्वावधान में गुरुवार को उत्कृष्ट विद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सांसद सुधीर गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए युवाओं की भूमिका, शिक्षा, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी पर प्रकाश डाला।

सांसद गुप्ता ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनकी सोच, मेहनत और अनुशासन से राष्ट्र की प्रगति को नई दिशा मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में यूथ आइकॉन वर्षा राजकुंवर झाला ने पीपीटी के माध्यम से मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए इसे लोकतंत्र को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से परिवार और समाज में मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांसद गुप्ता से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका उन्होंने जवाब देकर मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में बंटी चौहान, सांसद प्रतिनिधि बंशीलाल राठौड़ और जिला युवा अधिकारी मुस्कान जैन सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

Next Post

महिलाओं ने छलनी से चांद का किया दीदार, चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथों किया जल ग्रहण

Thu Oct 29 , 2026
रीवा, पति की लम्बी उम्र की कामना और परिवार की खुशियों के लिये सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ करवा चौथ का व्रत मनाया. शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश, माता पार्वती और करवा माता की पूजा अर्चना की. रात को बादलों के बीच चांद […]

You May Like