नयी दिल्ली, 02 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल की कीमत में उछाल देखा गया। गेहूं के दाम भी बढ़ गये। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव रहा जबकि चीनी मजबूत हुई।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का नवंबर वायदा 94 रिंगिट चढ़कर 4,474 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.56 प्रतिशत चढ़कर 52.43 डॉलर के भाव बोला गया।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत करीब आठ रुपये बढ़कर 3,856.64 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं भी सात रुपये की मजबूती के साथ 2,856.81 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा भी 18 रुपये मजबूत हुआ और 3,318.67 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।
सरसों तेल औसतन तीन रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। मूंगफली तेल में 37 रुपये प्रति क्विंटल की नरमी रही। सोया तेल के भाव कमोबेश स्थिर रहे। सूरजमुखी तेल 52 रुपये और वनस्पति 27 रुपये महंगा हुआ। पाम ऑयल भी 16 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया।
दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत करीब 64 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी जबकि अन्य दालों में तेजी रही। चना दाल 11 रुपये और मूंग दाल 23 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मसूर दाल की कीमत में 19 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गयी। उड़द दाल के दाम लगभग स्थिर रहे।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में गुड़ की औसत कीमत करीब नौ रुपये प्रति क्विंटल चढ़ी। चीनी भी करीब तीन रुपये महंगी हुई।

