आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए नगर निगम खोलेगा पांच डॉग शेल्टर होम

ग्वालियर: नगर निगम द्वारा शहरवासियों को आवारा कुत्तों के आंतक से बचाने के लिए पांच डॉग शेल्टर होम खोले जायेंगे। साथ ही आवारा कुत्तों की बढोतरी को रोकने के लिए एक नया एबीसी सेंटर भी खोला गया है और कुत्तों को पकडने के लिए एक नई गाडी भी चलाई जा रही है। यह बात कलेक्टर रूचिका चौहान की अध्यक्षता में आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने आवारा कुत्तों की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में बताया। इसके साथ ही डॉग बाइट्स से बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसके साथ ही आवारा कुत्तों की सूचना देने के लिए 7869866452 नंबर जारी किया है।

बैठक में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने बताया कि लक्ष्मीगंज के पीछे कुत्तों का शेल्टर होम प्रारंभ हो गया है। इसके साथ ही नया एबीसी सेंटर भी खोला जा रहा है जिससे कुत्तों की नसबंदी का कार्य और तेज गति से किया जा सके। इसके साथ ही आवारा कुत्तों को पकडने के लिए एक नई गाडी भी संचालित की जा रही है। नगर निगम आयुक्त ने सर्वोच्च न्यायालय की गाइड लाइन की जानकारी देते हुए शहरवासियों से अपील की है कि वह पूर्व से नसबंदी किए गए कुत्तों जिनके कान कटे हों, पालतु कुत्तों 6 माह से छोटे श्वानों वाली मादा को पकडने से संबंधित शिकायतें पोर्टल पर दर्ज नहीं कराएं।

नगर निगम द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में कुत्तों के काटने से बचने के लिए कुछ जानकारियां दी गई हैं । जिसमें बताया गया है कि आवारा कुत्तों को न छेड़ें, कुत्तों को पत्थर मारना चिढाना या उन्हें भगाना खतरनाक हो सकता है।नगर निगम द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया है कि पालतू कुत्तों का समय पर टीकाकरण कराएं। पालतू कुत्ते को पट्टे से घुमाएं और आक्रामक आवारा कुत्तों से दूर रखें। एन्टीरेबीज टीकाकरण हेतु ए.बी.सी. सेन्टर के हेल्पलाईन नम्बर 7869866452 पर कॉल या व्हाट्सएप पर सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक मैसेज भेज सकते है।

Next Post

इज़रायली राष्ट्रपति की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव

Tue Feb 10 , 2026
सिडनी, 10 फरवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया में इज़रायली राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। सिडनी में सोमवार रात हुये इस विरोध प्रदर्शन में पुलिस द्वारा बल प्रयोग किये जाने के वीडियो सामने आने के बाद विवाद […]

You May Like