सड़क पर पड़े घायल को महिला आरक्षक ने दिया प्राथमिक उपचार

इंदौर: कलश चौराहे पर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को सड़क पर पड़ा देख यातायात पुलिस की महिला आरक्षक अरुणा ठाकरे ने अपना वाहन रोककर उसकी मदद की. उन्होंने फर्स्ट एड किट से घायल को प्राथमिक उपचार दिया और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई.

परदेशीपुरा क्षेत्र के कलश चौराहे पर शुक्रवार को एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल होकर सड़क पर पड़ा था. इसी दौरान वहां से गुजर रहीं यातायात पुलिस की आरक्षक अरुणा ठाकरे की नजर उस पर पड़ी. उन्होंने वाहन रोककर घायल के पास पहुंचकर उसकी स्थिति देखी और तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया. आरक्षक ने अपने पास मौजूद फर्स्ट एड किट से घायल का उपचार किया, जिससे उसे तत्काल राहत मिली.

Next Post

गोल्डन आवर में रिस्पांस जितना तेज होगा, उतनी ही जल्दी राहत मिलेगी: एसपी

Sun Aug 9 , 2026
जबलपुर:वर्तमान समय में साइबर अपराधों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिसका मुख्य कारण आम जनता में जागरूकता की कमी है। गोल्डन आवर (अपराध होने के तुरंत बाद का शुरुआती समय) के दौरान पुलिस का रिस्पांस जितना तेज होगा, पीडि़त को उतनी ही जल्दी राहत मिलेगी और […]

You May Like